पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन | Panchvi athvi board pariksha ke sambandhb main ati mahatvpurn bethak

पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

गंधवानी (महेश सिसोदिया) - जनपद शिक्षा केंद्र गंधवानी में पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पांचवी आठवीं बोर्ड होने से संपूर्ण व्यवस्था ऑनलाइन हो चुकी है। समीक्षा बैठक में जिले से पधारें जिला परियोजना समन्वयक श्री कमल सिंह ठाकुर साहब के द्वारा गंधवानी विकासखंड के 358 प्राथमिक विद्यालय एवं 73 माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों को ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिले से। जिला पधारे प्रोग्रामर श्री टिलवे जी एवं ब्लॉक गंधवानी के एम आई एस श्री देवेंद्र साहू के द्वारा संस्था प्रधानों को विस्तार पूर्वक ऑनलाइन प्रक्रिया जैसे- रोल नंबर, प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्राध्यक्ष बनाना, परीक्षा सेंटर का निर्धारण, ऑनलाइन कर एवं रिजल्ट अपडेशन कैसे होगा? इसके बारे में विस्तृत बताया गया।

समीक्षा बैठक में बीआरसीसी। श्री गोरेलाल मंडलोई ने शाला के प्रधान पाठकों को इसी माह पांचवी आठवीं परीक्षा की संपूर्ण तैयारी एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने हेतु बच्चों को प्रतिदिन प्रश्न पत्र हल करवाएं जाने हेतु निर्देशित किया। बोर्ड परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर समीक्षा बैठक में श्री राजपूत साहब बीईओ द्वारा भी शिक्षको को 5वी,8वी की बोर्ड पैटर्न परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।श्री जी एस सोनवे मंडल संयोजक गंधवानी ,मांगीलाल सूर्यवंशी बीएसी, श्रीमती आशा जामोद बीजीसी, पवन मुजाल्दे ऑपरेटर ,श्री नरेंद्र सोनी,लक्ष्मी नारायण आर्य, पर्वत सिंह निगम, लाखनसिंह दांगी ,रमेश चंद्र बघेल, अजीत सिंह अखाड़े, अनिल जामोद, रमेश जर्मन आदि। जन शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post