सहयोग योजना के अंतर्गत एमडीएच स्कूल द्वारा किया गया 3 हजार से अधिक कपड़ो का वितरण | Sahayog yojna ke antargat MDH school dwara kiya gaya 3 hazar

सहयोग योजना के अंतर्गत एमडीएच स्कूल द्वारा किया गया 3 हजार से अधिक कपड़ो का वितरण

कपड़े पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे

सहयोग योजना के अंतर्गत एमडीएच स्कूल द्वारा किया गया 3 हजार से अधिक कपड़ो का वितरण

बामनिया (प्रितेश जैन) - महाशय धर्मपाल MDH दयानन्द आर्य विद्या निकेतन के बच्चो द्वारा मसाला किंग और संस्था अध्यक्ष महाशय धर्मपाल जी की गरीब लोगों को आवश्यक कपड़े उपलब्ध करवाने की “सहयोग योजना” के अंतर्गत ऊनी एवं अन्य कपड़ो का वितरण किया गया। कपड़े वितरण का कार्य मुल्थनिया, सातेर, बामनिया के मेला ग्राउंड और रेलवे स्टेशन के समीप किया गया ।जिसमे बच्चो के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के भी कपड़े सम्मिलित थे।कार्यक्रम के सम्बध में प्राचार्य प्रवीण अत्रे ने बताया कि महाशय जी मंशानुसार और बच्चो में समाज सेवा की भावना का विकास करने के लिए संस्था द्वारा उक्त कार्य किया जाता रहा है।

सहयोग योजना के अंतर्गत एमडीएच स्कूल द्वारा किया गया 3 हजार से अधिक कपड़ो का वितरण

विगत 3,4 वर्षो से वर्ष में एक या 2 बार कपड़ो का वितरण इस तरह जरूरतमंदो को किया जाता है । इस बार भी आज तीन हजार कपड़ो का वितरण किया जाना है। कपड़े पाकर बच्चो के चेहरे पर बहुत खुशी थी । कुछ बच्चो ने वहीं कपड़े पहन लिए । इस अवसर पर स्कूल एडमिन आफिसर श्री संदीप बिसारिया , आचार्य दिलीप शास्त्री, मनोज मालवीय, हेड बॉय श्री परीक्षित सोनी, हेड गर्ल चैताली भटेवरा व अन्य क्लास मॉनिटर उपस्थित थे । इस कार्य में स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्यों में श्री गोवर्धन सिंह श्री विश्वास सोनी श्री संजय मखोड़ जी आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post