चलती गाड़ी मे लगी आग, ग्रामीणों ने देखा और टला बड़ा हादसा | Chalti gadi main lagi aag

चलती गाड़ी मे लगी आग, ग्रामीणों ने देखा और टला बड़ा हादसा

चलती गाड़ी मे लगी आग, ग्रामीणों ने देखा और टला बड़ा हादसा

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - गुजरात बॉर्डर पर  मध्य प्रदेश के ग्राम पिटोल नेशनल हाईवे पर पिटोल से गुजर रहे कारपेट से भरे ट्रक GJ 01 BY 5227 मे आग देख पिटोलवासियो ने गाड़ी रुकवाई और तत्परता दिखाते हुए टैंकर के माध्यम से पानी डाल आग पर काबू पाया लोगो ने बिना कुछ सोचे जोखिम उठाते हुए जल रहे लदे सामान को गाड़ी से उतारकर बड़ा हादसा होने से बचाया ग्रामीण समय पर आग नहीं देख पाते या फायर ब्रिगेड का इंतजार करते तो शायद ट्रक मे भरा लाखों का सामान , ट्रक सहित चालक को नुकसान पहुंच सकता था । ट्रक ड्राइवर प्रवीण पिता मोहनलाल मोदी के अनुसार उन्हें पता नहीं कब और कैसे आग लगी ट्रक मे लदे कार्पेट इंदौर के टेंट हाउस के है जो की इंदौर से किसी कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद जा रहे थे । पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी हरनाथ सिंह चौहान ने बताया की प्रथदृस्टिया आग का कारण बैटरी के वायर मे शार्ट सर्किट होना प्रतित हो रहा है जिसे समय रहते ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया गया।

चलती गाड़ी मे लगी आग, ग्रामीणों ने देखा और टला बड़ा हादसा

Post a Comment

Previous Post Next Post