विधायक वालसिंह मैडा ने किया भूमिपूजन, बामनिया के युवा भाजपाई कांग्रेस में हुए शामिल
बामनिया (प्रितेश जैन) - क्षेत्रीय विधायक श्री वालसिंह मैडा ने ग्राम रामपुरिया में पुलिया निर्माण हेतु भूमिपूजन किया आईटीडीपी के माध्यम से निर्माण होने वाली यह पुलिया 14 लाख 26 रूपयों की लागत से निर्मित होगी ।जिसके निर्माण हो जाने से लम्बे समय से परेशानी उठा रहे ग्रामपंचायत रामपुरिया के ग्रामवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी । आयोजन में विधायक श्री वालसिंह मैडा का पुष्पमालाओं से स्वागत ग्रामपंचायत रामपुरिया सरपंच श्री अनिल निनामा एवं ग्रामवासियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ इंका नेता श्री हनुमंतसिंह डाबडी, श्री सुरेश मुथा, श्री नरेन्द्रपालसिंह सलुनिया ,श्रीमती कलावती गेहलोत, श्री हीरालाल डाबी, श्री मन्ना हामड, श्री जीवन ठाकुर ,ब्लाॅक युवाकांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रम मैडा,ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री श्री अब्दुल कययूम शेख , पूर्व सरपंच श्री जगदीश मीना , श्री हुकुमचंद कुमावत, श्री महेश पाटीदार ,श्री दिनेश मैडा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए विधायक वालसिंह मैडा ने कहा कि ग्रामपंचायत रामपुरिया के विकास की दिशा में सतत रूप से प्रयासरत हूं ।जल्द ही ग्रामपंचायत की अन्य मांगों को भी पूरा किए जाने का प्रयास रहेगा ।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्जमाफी में पेटलावद विधानसभा के किसानों को प्राथमिकता से लाभ दिलाया गया है ।और पात्र ,शेष किसानों को भी जल्द ही इसका लाभ मिलेगा ।विधायक मैडा ने ग्रामीणों से आगामी समय में आने वाले पंचायत,जनपद, जिलापंचायत एवं मण्डी के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास की बात कही ।
आयोजन में बामनिया के युवा कमलेश त्रिवेदी अपने साथियों सददाब मंसूरी, पिंटू मैडा आदि के साथ भाजपा छोडकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इंका नेता श्री नन्दलाल गामड ने किया । आभार पंचायत सचिव श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने व्यक्त किया ।
Tags
jhabua
