शिव नवरात्रि पर्व 13 फरवरी से महाकाल मन्दिर में मनाया जायेगा | Shiv navratri parv 13 February se mahakal mandir main manaya jaega

शिव नवरात्रि पर्व 13 फरवरी से महाकाल मन्दिर में मनाया जायेगा
उज्जैन (रोशन पंकज) - श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री एसएस रावत द्वारा जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि पर्व के नौ दिन पूर्व गुरूवार 13 फरवरी से शिव नवरात्रि पर्व महाकालेश्वर मन्दिर में मनाया जायेगा। इस दौरान भगवान महाकालेश्वर और कोटेश्वर महादेव का नित्य विशेष अभिषेक और पूजन किया जायेगा।

श्री कोटेश्वर महादेव पर शिव पंचमी का पूजन अभिषेक प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक होगा। कोटेश्वर महादेव के पूजन-आरती के पश्चात भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक होगा। गौरतलब है कि गर्भगृह में इस दौरान दोपहर एक बजे तक प्रवेश बन्द रहेगा। श्री महाकालेश्वर के पूजन के पश्चात 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश एकादशनी रूद्राभिषेक पूरी शिव नवरात्रि के दौरान किया जायेगा। इसके बाद भोग आरती होगी।

अपराह्न 3 बजे भगवान महाकालेश्वर के सन्ध्या पूजन के पश्चात श्रृंगार किया जायेगा। भगवान महाकालेश्वर के मुखारविन्द व आभूषण कक्ष से निकाले जाकर नये वस्त्र और आभूषण गर्भगृह में भगवान महाकालेश्वर को धारण कराये जायेंगे। यह क्रम शिव नवरात्रि के नौ दिनों तक नित्य चलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post