दिव्यांग विवाह हेतु जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन 12 फरवरी को
उज्जैन (रोशन पंकज) - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वृहद स्वरूप में नि:शक्तजनों का विवाह एवं निकाह फरवरी माह के अंत में संपन्न किया जाना है। इस हेतु जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन विक्रम कीर्ति मंदिर में 12 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। इस परिचय सममेलन में विवाह के इच्छुक दिव्यांग युवा एवम युवती शामिल हो सकते है। पूर्व के परिचय सम्मेलन जिन दिव्यांगों के जोड़े बन गए हैं, उन्हें इस सम्मेलन में शामिल नहीं होना है। योजना के तहत 48 हजार रुपये प्रति कन्या हितग्राही को तथा तीन हजार रुपये प्रायोजक निकाय को प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सामान्य व्यक्ति द्वारा नि:शक्तजन से विवाह अथवा निकाह करने पर दो लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय ने अपील की है कि जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन में अधिक से दिव्यांगजन शामिल होकर योजना का लाभ लें।
Tags
dhar-nimad