कक्षा 6टी और 9वी में प्रवेश के लिये इच्छुक बीपीएल विद्यार्थी 24 फरवरी तक फार्म प्राप्त कर सकेंगे
उज्जैन (रोशन पंकज) - शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर नागझिरी के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय देवास रोड नागझिरी लालपुर में शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा 6टी और 9वी में प्रवेश के लिये अजा, अजजा और सामान्य वर्ग के बीपीएल कार्डधारी इच्छुक विद्यार्थी सोमवार 24 फरवरी तक फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश के लिये पात्रता उन्हीं विद्यार्थियों को होगी, जिन्होंने प्रवेश कक्षा के पूर्व कक्षा प्रथम श्रेणी अथवा ‘बी’ ग्रेड से उत्तीर्ण की हो। पात्र विद्यार्थियों के लिये प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन एक मार्च 2020 को कक्षा 6टी के लिये प्रात: 10 बजे और कक्षा 9वी के लिये दोपहर 2 बजे ज्ञानोदय विद्यालय में किया जायेगा। आवेदन-पत्र की अन्तिम तिथि 24 फरवरी है। इस दिन दोपहर 2 बजे तक आवेदन-पत्र जमा किये जा सकते हैं।
Tags
dhar-nimad