105 लोगो ने रक्तदान कर दिया जागरूकता का परिचय | 105 logo ne raktdan kr diya jagrukta ka parichay

105 लोगो ने रक्तदान कर दिया जागरूकता का परिचय

700 लोगो का निःशुल्क उपचार किया गया

105 लोगो ने रक्तदान कर दिया जागरूकता का परिचय

आमला (रोहित दुबे) - लाइफ कैरियर स्कूल आमला में रविवार स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ऑरियस हॉस्पिटल नागपुर के चिकित्सक डॉ शब्बीर राजा की अगुवाई में डॉ  विकास गुप्ता, डॉ निर्मल पटले,डॉ संदीप इरदवार,डॉ अंशुल चड्डा, डॉ ललित राउत ने दूरदराज एवं आमला नगर के पीड़ितों का निःशुल्क उपचार कर फ्री परामर्श दिया।

साथ ही रक्तदान जागरूकता के लिए पूरे जिले में फेमस आमला के रक्तदाताओं ने एक बार फिर रक्तदान में शतक लगाया और उत्साह के साथ 105 लोगो ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में लाइफ कैरियर स्कूल के प्रमुख शाहिद बेग ने नागपुर की चिकित्सको, आमला विद्यायक डॉक्टर योगेश पण्डाग्रे और रक्त क्रांति की अलख जगाने एवं अपने सराहनीय कार्यो के लिए जिले में फेमस संस्था जनसेवा कल्याण समिति के सदस्यों का सम्मान किया।

लाइफ कैरियर स्कूल के संस्था सचिव अब्दे अली राजा ने अपने संबोधन में कहा कि हर गरीब तबके को इलाज मिल सके एवं रक्त की कमी से किसी की जान न जा सके इसलिए यह आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में लाइफ कैरियर स्कूल आमला, जनसेवा कल्याण समिति, उड़ान ग्रुप, व्यापारी मंडल, सहित आमला के युवाओं ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post