छिपन्या पिपरिया पंचायत में उखडी सड़क की सहायक यंत्री ने सी सी जारी | Chhipanya pipriya panchayat main ukhdi sadak ki sahayak yantri ne cc jari

छिपन्या पिपरिया पंचायत में उखडी सड़क की सहायक यंत्री ने सी सी जारी

छिपन्या पिपरिया पंचायत में उखडी सड़क की सहायक यंत्री ने सी सी जारी

आमला (रोहित दुबे) - पिछले 1 वर्ष से जनपद कार्यालय में उपयंत्री ही सहायक यंत्री का चार्ज संभाले हुए है ।जिससे नियम कायदों को ताक पर रखकर उपयंत्री अपनी मनमानी कर रहे है । जैसे कि घटिया निर्माण कार्यो होने देना।अगर कोई निर्माण में घटिया सामग्रियों की शिकायतें भी करे तो अनदेखा करना । वही शिकवा शिकायतों के बाद भी घटिया निर्माण की सी सी जारी कर देना ।जानकारी के मूताबिक जनपद की ग्राम पंचायत छिपन्या पिपरिया के गोलढाना में स्कूल के पास से  1 वर्ष पूर्व लगभग 10 लाख की लागत से सी सी सड़क बनाई गई थी ।सड़क का कार्य सरपंच ने पंचायत  एजेंसी न कर उस सड़क का ठेका किसी ओर ठेकेदार को देकर कार्य करवाया ।सड़क का निर्माण घटिया होने से सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ने लगी ।एक वर्ष में सड़क की गिट्टियां मसाले ऊपर आ गए बनाई हुई नाली भी जर्जर हो गई ।वही इस घटिया सड़क के कई बार मामले प्रकाश में भी आए ।लेकिन जांच कर ,रिकवरी,मेन्टेन्स की कार्यवाही के बजाए सहायक यंत्री का चार्ज संभालने वाले उपयंत्री नितेश पानकर द्वारा उक्त सडक की सी सी जारी कर ओपचारिकता पूर्ण कर दी गई।वही सरपंच सचिव भी अब राहत की सास ले रहे है ।कि अब ख़स्ताहाल सड़क से पीछा छुटा अब हमारा कुछ नही होगा। गौरतलब होगा कि इसी तरह कई पंचायतो में घटिया कार्य हुए जिनकी जांच या कोई कार्यवाही नही हुई ।बल्कि पर्दे के पीछे सी सी जारी जरूर हो गई ।

बोरदेही अस्पताल तक बनी सड़क चंद महीनों में उखडी

वही बोरदेही अस्पताल के पास इटावा  पँचायत में  143 मीटर बस स्टैंड तक 3 लाख 86 पंच परमेश्वर व 2 लाख 50 हजार लाख की सी सी सड़क विधायक निधि से अस्पताल के पास कुछ महीनों पहले सड़क बनाई गई लेकिन घटिया निर्माण व घटिया सामग्रियों के कारण सड़क निर्माण के बाद चंद दिनों बाद ही उखड़ना शुरू हो गई ।और अब सड़क में दरारे और सड़क उखड़ने के बाद कई जगह गड्ढे भी उभर आये ।उल्लेखनीय होगा कि इसी तरह परसोडा पंचायत में भी सड़क का घटिया सामग्रियों से हाल ही में सड़क निर्माण किया गया ।घटिया कार्य की सी एम हेल्प लाइन में भी की गई ।ब्लाक की कई ग्राम पंचायतो में घटिया कार्य के चलते निर्माण ख़स्ताहाल हो गए ।लेकिन उपयंत्री सहायक यंत्री द्वारा ऐसे निर्माण की जांच करवाने के बजाए  कार्यो में  ओपचारिकता निभाई।

इनका कहना है

इस मामले में प्रतिक्रिया लेने सहायक यंत्री एन पानकर को काल किया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नही किया

Post a Comment

Previous Post Next Post