कटनी एसपी 11 एवं थाना माधव नगर टीआई 11 के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया | Katni SP11 evam thana madhav nagar TI 11 ke madhy cricket match khela gaya

कटनी एसपी 11 एवं थाना माधव नगर टीआई 11 के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया

कटनी एसपी 11 एवं थाना माधव नगर टीआई 11 के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया

कटनी (संतोष जैन) - दिनांक 23 फरवरी 2020 को पुलिस लाइन प्लेग्राउंड कटनी में कटनी sp11 एवं थाना माधव नगर टीआई 11 के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें SP11 कप्तान श्रीमान पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार जी द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करने उतरी SP11 के द्वारा चार विकेट खोकर 252 रन बनाए गए एवं  253 रन का लक्ष्य माधव नगर Ti 11 के सामने रखा। जिसमें पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 बोल में 67 रन की पारी खेली। रविंदर सूबेदार पुलिस लाइन कटनी द्वारा 14 बोल में शानदार 34 बनाए गए। 253 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी किया 11 टीम ने 8 विकेट खोकर 240 रन ही बना पाई, एवं 22 रन से मैच हार गए। SP 11 की तरफ से पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार बॉलिंग करते हुए टीआई 11 के 3 बल्लेबाजों को आउट करते हुए पवेलियन भेजा। यातायात प्रभारी द्वारा दो खिलाड़ियों को आउट कर बाहर का रास्ता दिखाया। टीआई 11 की टीम 22 रनों से यह मैच हार गई।

कटनी एसपी 11 एवं थाना माधव नगर टीआई 11 के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया

Post a Comment

Previous Post Next Post