यूरिया खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश, थांदला बदनावर मार्ग पर चक्का जाम की स्थिति निर्मित
पेटलावद (मनीष कुमट) - यूरिया खाद को लेकर किसानों ने थांदला बदनावर स्टेट हाइवे पर टेमरिया सोसायटी के सामने चक्का जाम कर दिया है। आपको बता दे कि यह चक्का किसानों द्वारा किया गया है। मिली जानकारी अनुसार टेमरिया सोसायटी पर यूरिया खाद का वितरण किसानों में किया जा रहा था जंहा अधिक भीड़ होने से किसानों में आपस मे कहा सुनी हो गयी जिससे विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही थी जिसके चलते सोसायटी संचालक द्वारा यूरिया खाद देने इनकार दिया जिस पर आक्रोशित किसानों ने हाइवे पर चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित कर दी जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनो की लंबी लंबी कतारें लग गई। मोके पर पुलिस पहुच चुकी है और चक्का जाम हटाने का कार्य किया जा रहा है।
Tags
jhabua