श्री तिरुपति व्यंकटेशबालाजी मंदिर पर होंगे कई आयोजन
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्रीतिरुपति वेंकटेशबालाजी मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वेंकटेश बालाजी के प्राण प्रतिष्ठ के तृतीय वर्ष दिनांक 25 जनवरी दिन शनिवार को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर पर निम्नानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।सभी भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग करने की कृपा करें।
1 अभिषेक सुबह 10 बजे
2 भगवान का श्रृंगार 11.30बजे
3 तुलसी और अर्चना 12 बजे दोपहर
4 सर्वतो भद्र मंडल पूजन 1बजेदोपहर
5 हवन पूजा 2 बजे दोपहर
6 भगवान जी की आरती 3 बजे
7 महाप्रसादी का वितरण 4बजे से शाम तक।
8 भजन संध्या शाम 6:30 बजे से श्री कृष्ण भजन मंडली द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। सभी भक्तों से अनुरोध है कि कल दिनांक 25 जनवरी शनिवार को मंदिर में पधार कर महाप्रसादी का लाभ प्राप्त करें। जानकारी पूर्व पार्षद प्रेम पाटीदार ने ने दी।
Tags
dhar-nimad
