बावन गजा में भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक कर चढ़ाया निर्वाण लाडू
बड़वानी (शकील मंसूरी) - सिद्धक्षेत्र बावन गजा में भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक कर भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया बावन गजा मैं सुबह 7:00 बजे अभिषेक एवं नित्य पूजन 8:00 बजे भक्तांबर विधान किया इसके बाद सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण कर कलश यात्रा के साथ चल समारोह निकला शोभा यात्रा के रूप में समाज जन भगवान आदिनाथ की प्रतिमा तक पहुंचे और भगवान की 84 फीट ऊंची प्रतिमा का महा मस्तक अभिषेक किया इस अवसर पर ट्रस्ट के मैनेजर इंद्रजीत मंडलोई और ट्रस्ट के सभी सदस्य अंजड़ से जुगल किशोर पाटनी वाकानेर से विनोद कुमार दोषी जी मनावर से मामा जी सिंघाना के पवन कुमार जी अंजड़ से विपिन जैन धर्मेंद्र भाई तथा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी ओने अभिषेक कर भगवान आदिनाथ के दर्शन का लाभ लिया और आने वाले अतिथियों का स्वागत सत्कार सभी ट्रस्टी होने किया।
Tags
badwani