डॉक्टर विक्रांत भूरिया के प्रयास से हुआ सम्भव - डाक्टर सोनल रावत सोमवार को जिला चिकित्सालय में करेगी ज्वाइन
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - जिला चिकित्सालय में महिलाओं की बिमारियों को लेकर चिंता बड़ती जा रही थी और उसी दौरान कार्यभार ज्यादा से ज्यादा होने की स्थिति में डॉक्टर सोनल रावत ने इस्तीफ़ा दे दिया था। मगर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर विक्रांत भूरिया के सफल प्रयासो से जिला चिकित्सालय की परेशानी में कमी आई है। क्यूंकि इस्तीफ़ा देने वाली डॉक्टर रावत सोमवार को जिला चिकित्सालय में फिर से सेवायें देना शुरू कर देगी।
जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के ईलाज के लिये बीते बहुत दिनों से महिला चिकित्सक की कमी से परेशानिया बड़ती जा रही थी। यूं तो जिला चिकित्सालय में पांच महिला चिकित्सक है मगर कोई छुट्टी पर तो कोई बिना मिली छुट्टी पर थी। किसी ने इस्तीफ़ा दे दिया था तो किसी को अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर था। इसी संबघ में सिविल सर्जन से बात की गयी तो जानकारी देते हुये कहा कि लेडी डॉक्टर प्रेमलता भूरिया अपनी छुट्टी से वापस आ चुकी है और इस्तीफ़ा देने वाली डॉक्टर सोनल रावत सोमवार से ज्वाइन कर लेगी। हालांकि महिलाओं से सम्बंधित बिमारियों के ईलाज के लिये जिला स्तर पर चिकित्सालय में जितनी जरूरत लेडी डॉक्टर की है वह अभी भी कम ही है। मगर प्रयास भी सफलता की सोच के साथ किया जाये तो असम्भव भी सम्भव है।
जैसा की इस्तीफे के बाद डॉक्टर रावत ने काम करने से मना कर दिया था मगर स्वास्थ्य के प्रती जागरूक जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के सफल प्रयास से डॉक्टर रावत फिर से सेवायें देने के लिये राज़ी हो गयी। बहरहाल मेहनत के मोती की चमक फैलती हुई असरदार होती है। जिला चिकित्सालय में महिलाओं के ईलाज के लिये लेडी डॉक्टर की कमी को पूरा करने का डॉक्टर विक्रांत का प्रयास सरहनीय है।
Tags
jhabua

