शाला प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | Shala prabandh samiti ka ek divasiy prashikshan ka ayojan

शाला प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

शाला प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

तिरला (बगदिराम चौहान) - विकास खण्ड तिरला अन्तर्गत जनशिक्षा केन्द्र शा. कन्या हाईस्कूल तिरला में संकुल केन्द्र के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयो में पदस्थ संस्था प्रधान यानी शाला प्रबंधन समिति के पदेन सचिवो का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन संकुल केन्द्र पर हुआ।

प्रशिक्षण जनशिक्षक जीवन मकवाना ने दिया साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त सचिव महोदयो को शाला प्रबंधन समिति के निर्वाचित सदस्यों के दायित्व , अधिकार व उनके कर्तव्यों के बारे में संकुल प्राचार्या श्रीमती कल्पना नालकर ने बताया। साथ ही समस्त सचिवो को बताया गया की 25 जनवरी को आपके द्वारा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा  और शपथ दिलायी जाएगी ।

प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्या श्रीमती कल्पना नालकर , जनशिक्षक जीवन मकवाना, बीएसी युगल किशोर शर्मा , कम्प्यूटर आपरेटर श्री धर्मेन्द्र चौहान व विरभान सिंह मण्डलोई एवं समस्त सचिव उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post