कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थोडे दिन की मेहमान है - पूर्व सांसद मालवीय
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - भारतीय जनता पार्टी झाबुआ द्वारा उज्जैन के पूर्व सांसद एव प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चिंतामणि मालवीय एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में माफिया के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही एवं भाजपा कार्यकर्ताओ तथा आम नागरिकों के विरूद्ध दुरूपयोग रोकने को लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट परिसर पर प्रभावी धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपने का कार्यक्रम आयोजित किया ।
कलेक्टर कार्यालय परिसर में पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय के नेतृत्व में बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने नारे बाजी करते हुए भव्य प्रदर्शन किया तथा धरना दिया । संबोेधित करतेे हुए श्री मालवीय ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार अपने संकल्प पत्र में ढेरों वादे करके तथा लोगों को भ्रमित करके सत्ता में आई किन्तु किये गये वादे के अनुसार न तो किसानो के 2 लाख तक के कर्जे माफ हुए, न बेरोजगारों को 4 हजार के मान से बेरोजगारी भत्ता मिला, माताओं से किये गये वादे भी आज तक पूरे नही हुए है । जनता कमलनाथ सरकार को जान चुकी है तथा उसमें भयंकर आक्रोश व्याप्त है । प्रदेश से भूमाफियाओं को हटायेगें, भाजपा ने भी इसका समर्थन किया था ।
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थोडे दिन की मेहमान है- पूर्व सांसद श्री मालवीय कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थोडे दिन की मेहमान है- पूर्व सांसद श्री मालवीय दिखावे के लिये जीतू सोनी पर कार्रवाही करने के अलावा कोई बडा कदम नही उठाया है बल्कि छोटे छोटे गरीबों पर कार्यवाही करके उन्हे भूमाफिया बताकर उनके आशियाने, दुकाने उजाडने का काम शुरू किया और असली माफियाओं को छोंड कर इन लोगों को सताने का काम शुरू करवा दिया है । इसे भी कमाई का साधन बना लिया गया है तथा एक तरफा कार्यवाही करते हुए लोगों को डरा धमका कर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पैसों की वसुली का काम प्रारंभ हो गया है । स्थानीय निकायों एवं अन्य चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लोग जमकर भ्रष्टाचार कर करके तथा लोगों को डरा धमका कर नगराीय निकायों में चुनाव जितना चाहते है। करोडो के भ्रष्टाचार करके सौदे हो रहे है। कांग्रेस के लोग रात्री में बैठके करके किन पर टासरगेट करना है इसकी सूचिया बनाते है। उन्होने राजगढ व्यावरा में कलेक्टर एवं एसडीएम द्वारा भाजपाइ्रयों पर थप्पड मारने का जिक्र करते हुए कहा कि भी भी शासन की उम्र लम्बी नही होती है और प्रशासन में बैठे लोगों को इस और ध्यान रखना चाहिये ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा , प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य दौलत भावसार ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस के ईशारे पर चलाई जा रही अतिक्रमण मुहिम का जिक्र करते हुए इस राज मे अवैध वसुली करने को आरोप लगाया । ज्ञापन का वाचन जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने किया तथा कलेक्टर प्रबल सिपाहा को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सोपा गया । कार्यक्रम का संचालन श्यामा ताहेड ने किया । इस अवसर पर लक्ष्मणनायक, पण्डित महेन्द्र तिवारी, ओपी राय, सरदारसिंह डावर, धनसिंह बारिया, बण्टी डामोर, अजय पोरवाल, मुकेश महेता, मनोज अरोडा, नाना राठौर, अंकुर पाठक, जुवानसिंह गुण्डिया, राजेन्द्रउपाध्याय, मितेष गादिया, सायरा खान, गणेश उपाध्याय, कलमसिंह, चेतना चैहान, बापू भूरका, दिनेश अमलियार, भानू भूरिया, राजा ठाकुर, अजय डामोर,राजू अजनार, हरू भूरिया, भूरू चैहान, सहित बडी संख्या में भाजपाई एवं मातृशक्ति उपस्थित थी । पूरे कलेक्टोरेट परिसर को प्रशासन ने छावनी में तब्दिल कर दिया था । आभार प्रदर्शन बबलु सकलेचा ने किया ।
Tags
jhabua

