रोटरी फिजियो थेरेपी सेंटर का हुआ शुभारंभ
मेघनगर (जिया उल हक क़ादरी) - रोटरी क्लब अपना 3040 द्वारा अस्पताल परिषर में रोटरी मेघदूत फिजियो थेरेपी सेंटर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया व रोटरी गवर्नर धीरज दत्ता, एसडीएम पराग जैन, डिस्ट्रिक्ट थेरेपी सेंटर के जन्मदाता डॉ एस पी बंसल , रोटेरियन सुशील मलोथरा , रोटेरियन विनोद बाफना, भरत मिस्त्री ,आदि के कर कमलों से हुआ, चतुर्वेद मंच मंत्र का वाचन रोटेरियन जयंन सिंगल ने किया कॉल टू ऑर्डर बहादुर सिंह नायक व स्वागत भाषण रोटरी अध्यक्ष महेश प्रजापति ने दिया, रोटेरियन भरत मिस्त्री ने फिजियोथैरेपी सेंटर का के उद्देश्य स्थिति पर प्रकाश डाला श्री मिस्त्री ने कहा कि तनावपूर्ण जीवन में यह थेरेपी सेंटर मील का पत्थर साबित होगा अपने इसने संबोधन में विधायक वीर सिंह भूरिया कहा कि सेवा का कोई मूल्य नहीं होता परोपकार सबसे बड़ा धर्म है मैं रोटरी के किसी भी सहयोग में पीछे नहीं हटूगा हम लोग समाज के सेवा के अंग है मिलकर परोपकार ही का कार्य करना चाहिए।
फिजियो थेरेपी सेंटर का दोनों एसपी बंसल कहा कि यह सेवा सभी के स्नेह का परिणाम है आपने पत्नी स्वर्गीय अनीता बंसल की स्मृति में मेघनगर में छठवां थेरेपी सेंटर जिसमे मशीनें दान की है एसडीएम पराग जैन ने कहा कि छोटे कस्बे में रोटरी के कार्य अद्भुत है उक्त थेरेपी सेंटर वर्तमान में बहुत जरूरी है हम क्यों ना आज ही शुल्क जमा करवाएं यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में तनाव मुक्ति का अनुपम उदाहरण बनेगा अधिकारी यात्रा पर आए रोटेरियन दत्ता साहब ने कहा कि रोटरी क्लब अपना के कार्य अतुलनीय है हम सभी सेवा के लिए रोटरी भाईचारे और मैत्री भाव मूल मंत्र चरितार्थ करता है
रोटरी के हर क्षेत्र में कार्य अनुकरणीय उक्त कार्यक्रम को विनोद बाफना रोटेरियन, लोकेन पापा लाल जी, रोटरीयन सुशील मलहोतरा आदि ने भी संबोधित किया उक्त आयोजन में रोटेरियन मांगीलाल नायक ,राजेश भंडारी पंकज राका ,कयूम खान ,सहित डॉक्टर सेलेक्सी वर्मा बीएमओ मेघनगर, नवल सिंह नायक ,गुड्डू ठाकुर पत्रकार गण ,विमल जैन, हरिराम गिरधानी ,अनूप भंडारी ,अली असगर बोहरा, दशरथ कट्ठा, भूपेन्द्र बरमण्डलिया ,फारुख शेरानी, कवी निसार पठान, डॉक्टर प्रदीप नायक, जिया ऊल हक कादरी, जयेश झामर, प्रकाश प्रजापत ,रहिम शेरानी, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सुमित जैन रोटेरियन सचिव ने किया आभार मीडिया प्रभारी निलेश भानपुरिया ने माना ।
Tags
jhabua


