प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं को मजबूत हौंसला प्रदान करती है - कलेक्टर श्रीमती गुप्ता | Pratiyogitaye chhatr chatrao ko majbut hosla pradan krti hai

प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं को मजबूत हौंसला प्रदान करती है - कलेक्टर श्रीमती गुप्ता

सर प्रताप उत्कृष्ट उमावि में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं को मजबूत हौंसला प्रदान करती है - कलेक्टर श्रीमती गुप्ता

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - सर प्रताप उत्कृष्ट उमावि में कलेक्टर सुरभि गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की विशेष अतिथि डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरणसिंह आंजना थी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि वार्षिकोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताएं छात्र छात्राओं को मजबूत हौंसला प्रदान करती है। पढ़ाई के साथ जीवन मे रचनात्मक ओर मनोरंजक गतिविधिया भी जरूरी है। आपने बच्चो से आह्वान किया कि खूब पढ़े और आगे बढ़े। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दिप प्रज्वलित ओर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्पहारों से ओर बेज लगाकर स्वागत किया गया। विशेष अतिथि सुश्री किरणसिंह आंजना ने कहा कि बच्चो को शिक्षा के साथ खेलकूद, साहित्यिक ओर सांस्क्रतिक गतिविधियों में भी अव्वल आना चाहिए। स्वागत भाषण पर संस्था का प्रतिवेदन का वाचन संस्था प्राचार्य संजय परवाल ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान के तहत कपड़े से बनी थैलियों का वितरण छात्र-छात्राओं को किया। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने विज्ञान प्रदर्शनी ओर रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी ओर स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र तंवर ने और आभार प्रदर्शन हिना तंवर ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post