नपा के तत्वाधान में आनंद उत्सव अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता संपन्न | NP ke tatvadhan main anand utsav rangoli pratiyogita sampann

नपा के तत्वाधान में आनंद उत्सव अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

नपा के तत्वाधान में आनंद उत्सव अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में आनंद उत्सव अंतर्गत 21 जनवरी को बस स्टैंड स्थित नेकी की दीवार पर नपा कर्मचारियों द्वारा जरूरतमंदों को पुराने गर्म कपड़े वितरित किए गए। साथ ही स्थानीय आजाद भवन में स्वच्छ भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त रंगोली प्रतियोगिता में नगर के 20 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों ने स्वच्छता पर संदेश देते हुए बहुत ही सुंदर रंगोलियां बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सारिका राठौर द्वितीय स्थान पर झलक शर्मा, तृतीय स्थान पर शार्या सपन जैन एवं भव्य परिहार रहे रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में किशोरी शाह एवं पलक राठौर उपस्थित थे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 501 351 एवं 101 मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष चैहान द्वारा प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में नगरपालिका कर्मचारी रामस्वरूप साहू, सुनील कपड़िया, सवेसिंह चैहान, अरविंद यादव, सुनीता बघेल, अभिषेक वर्मा, अनीता अजनार दिलीप रावत आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post