नागरिकता संशोधन कानून से शरणार्थियों को मिलेगा न्याय
अधिनियम के पक्ष में युवा मोर्चा का जन जागरण अभियान जारी
जबलपुर (संतोष जैन) - युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा चलाया जा रहा जन जागरण अभियान निरन्तर जारी है इसी तारतम्य में युवा मोर्चा महानगर ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में छात्रों के बीच युवा मोर्चा कार्यकर्ता पहुंचे और महाकौशल काॅलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। नागरिकता संशोधन कानून की सत्यता सभी को बताते हुए कानून के पक्ष में हस्ताक्षर कराते हुए आगामी 12 जनवरी को होने जा रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम देश गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की सभा हेतु आमन्त्रित किया।
अभिलाष पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी निर्णय लिए वे देश के हित में लिए अखण्ड भारत का हिस्सा रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंाग्लादेश में अल्पसंख्यकों को परेशान वहां के बहुसंख्यकों द्वारा किया जाता रहा है। उनकी रक्षा के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल इसका विरोध सिर्फ इस कारण कर रहे है क्योंकि वे चाहते हैं कि देश में धर्म के आधार पर लोगों में दुर्भावना पैदा हो और देश जो आपसी भाईचारे का पर्याय है उसमें खलल पैदा हो और उनका वोटबैंक मजबूत हो लेकिन मोदी जी देश मजबूत करना चाहते हैं इस कारण यह कानून लाया गया और भाजपा द्वारा इस कानून की सच्चाई बताने हेतु चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत हम सभी कार्यकर्ता लोगों से समर्थन प्राप्त करने हस्ताक्षर कराते हुए सीएए के पक्ष जारी नम्बर पर मिस्डकॉल करा रहे हैं।
युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है आज़ादी के बाद अल्पसंख्यकों की स्थिति देखते हुए तत्कालीन नेताओं ने भी इस संदर्भ चिंता जताई और अपने देशों में निवास कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने हेतु वचन दिया। भारत में रह रहे अल्पसंख्यको को पूरे अधिकार दिए गये जबकि अन्य पड़ोसी देशों ने अपने अल्पसंख्यकों के हित का ध्यान नही दिया और उनका अत्यधिक शोषण किया गया। यह कानून बहुत पहले ही लागू हो चाहिए था परंतु कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ की लालच में ऐसा नहीं कर पाई और बेसहारा लोगों को न्याय नहीं मिल पाया परन्तु अब मोदी सरकार द्वारा लागू इस कानून से बेसहारा शरणार्थियों को भी नागरिकता हासिल हो सकेगी और वे भी सम्मान से देश में निवास कर सकेंगे। कांग्रेस द्वारा फैलाए भ्रम को जनता समझ चुकी है और मोदी सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन कानून का इस जन जागरण के माध्यम से सब समर्थन कर रहे हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सभी से ब्।। के समर्थन में प्रचार किया और लोगों से अधिनियम के पक्ष में हस्ताक्षर कराकर आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की सभा हेतु आमन्त्रित किया।
इस अवसर पर संतोष रैकवार, अभिषेक पॉल, आयुष चैबे, प्रशांत तिवारी, श्रीकांत वर्मा कुक्की, कमल सिंह, प्रतीक पांडे, सोनू श्रीवास्तव, योगेश सिंह, मोनू पटेल, अनिकेत चौरसिया, आकाश गुप्ता, अंकित फ्रांसिस, मयंक मिश्रा, यश दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jabalpur