क्रेश रूम का किया अवलोकन
सिवनी (संतोष जैन) - कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में जिला चिकित्सालय सिवनी में क्रेश रूम (शिशु गृह) बनाया जा रहा हैं। जिसमें अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी अपने छोटे बच्चों को यह छोड़कर निश्चत होकर अपना कार्य कर सकेंगे। जिससे खासतौर पर महिला कर्मियों को बड़ी सुविधा होगी। बच्चों के लिए इस क्रेश रूम को सुंदर रूप में तैयार किया गया हैं। दीवालों में सुंदर पेटिंग के साथ ही बच्चों को खेल खेल में ज्ञानवर्धक चीजे सिखाने एवं उनके मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम यह किया गया हैं।
Tags
jabalpur