छेड़छाड़ के आरोपी लोकेन्द्र शर्मा के खिलाफ रामनगर थाने में मामला पंजीबद्ध | Kafi dino se galat niyat se kr rha tha pareshan

छेड़छाड़ के आरोपी लोकेन्द्र शर्मा के खिलाफ रामनगर थाने में मामला पंजीबद्ध

पीड़िता ने लोकेन्द शर्मा पर छेड़छाड़ करने का लगाया गंभीर आरोप

काफी दिनों से गलत नियत से कर रहा था परेशान

छेड़छाड़ के आरोपी लोकेन्द्र शर्मा के खिलाफ रामनगर थाने में मामला पंजीबद्ध

अनूपपुर (अरविंद द्विवेदी) - जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला में परिवहन विभाग का आरटीओ चेकपोस्ट रामनगर, में पदस्थ अनधिकृत प्राइवेट व्यक्तियों लोकेन्द शर्मा पर लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। आरटीओ चेक पोस्ट रामनगर में कई ऐसे अनधिकृत व्यक्तियों को नियम के विरुद्ध आरटीओ चेकपोस्ट के पूर्व में रही प्रभारी रितु शुक्ला द्वारा रखा गया है जिसकी जानकारी किसी प्रकार की स्थानीय थानों में नहीं है। लोकेन्द शर्मा नामक व्यक्ति पहले भी आरटीओ चेक पोस्ट प्रभारी के संरक्षण में वाहन मालिकों से आए दिन अवैध वसूली, वाहन चेकिंग के नाम पर गुंडा टैक्स के रूप लिए जा रहा था। कई बार तो वाहन मालिकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने की शिकायत भी थाने तक पहुंची। लेकिन ऊंची पहुंच के आगे पुलिस द्वारा वाहन मालिकों पर ही झूठे मामले दर्ज कर दिए जाते। लोकेंद्र शर्मा व अन्य कर्मचारियों जो राजनगर चेक पोस्ट पर अनधिकृत रूप कार्य कर रहे हैं, आरटीओ चेक पोस्ट रामनगर द्वारा उनकी किसी प्रकार की जानकारी थाने पर अब तक नहीं दी गई है, और ना ही स्थानीय थाने द्वारा कभी भी उपरोक्त व्यक्तियों की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। क्या आखिर किसी बड़ी घटना होने के बाद ही पुलिस सो कर जागेगी।

पहले भी पुलिस अधीक्षक से पीड़िता ने की थी न्याय की मांग -
पीड़िता लड़की अपने माता-पिता के घर पर रहकर कक्षा बारहवीं की पढ़ाई लिखाई करने आई थी। जिसे आरटीओ चेकपोस्ट पर पदस्थ प्राइवेट अनधिकृत व्यक्ति लोकेन्द शर्मा काफी दिनों से गलत नियत से परेशान किये जा रहा था। पीडिता व उसके माता-पिता द्वारा राजनगर थाने पर 29/12/2019 को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी किंतु उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को 3 जनवरी 2020 को लोकेन्द शर्मा के विरुद्ध पीड़िता ने लिखित शिकायत कर न्याय की लगाई थी गुहार।

लोकेंद्र शर्मा का शर्मनाक घिनौना कृत्य -

राजनगर थाने में कक्षा 12 वी पीडिता छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 9 जनवरी 2020 को लगभग शाम 4 बजें पीडिता अपने घर से झिरिया टोला के पास खुली दुकान पर उस कुछ सामग्री खरीदने गई थी। सामान खरीद कर घर वापस आते समय लोकेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति जो आरटीओ चेक पोस्ट पर 24 घंटे बना रहता है पीडिता लड़की को गलत नीयत से पीछे से आकर पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता लड़की जब जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो लड़की की चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने दरिंदे के घिनौने कृत्य से लड़की को किसी तरह बचाया। लड़की घर जाकर आप बीती घटना अपने माता-पिता को बताई और लड़की के माता-पिता राजनगर थाने जाकर 10 जनवरी 2020 को लोकेंद्र शर्मा के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करवाये। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय थाना पर अपराध क्रमांक - 0015/2020 धारा  354, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Post a Comment

0 Comments