आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दी स्कूली छात्राओ को स्वच्छ महावारी के संबंध में जानकरी
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - कुप्रथाओ के कारण महिलाओ में महावारी को दोष, पाप समझा जाता है और इसके कारण महिलाओ को बहुत सी बिमारियां हो जाती है, इसी दोष से किशोरियां भी नहीं बची पाई है। युवतियों को कुप्रथा और बिमारी से बचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग लगत प्रयासरत् है इसी प्रयास में उदिता कार्यक्रम चलाया जाता है। उदिता महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन को लेकर भगौर कन्या हाई सेकेण्डरी स्कूल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने स्वच्छ महावारी के लिए बालिकाओ को सुरक्षित बातें बताई। भगोर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उदिता कार्यक्रम के तहत माध्यमिक कन्या उच्चत्तर विद्यालय में युवतियों को सुरक्षित महावारी के संबंध में जानकारी दे कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी भी दी। कार्यकर्ता आशा गहरवाल ने बताया कि युवतियों और महिलाओ के स्वास्थ और सम्मान के लिए सुरक्षित महावारी होना जरुरी है। गलत धारणाओ और महावारी के बारे में झुठ बातों को दूर करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उदिता कार्यक्रम के अंतर्गत युवतियों को स्वच्छता की जानकारी दी जाना है।
इस तरह युवतियों में महावारी को लेकर भ्रामक और गलत बातें समाप्त हो जायेगी और वे स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए महावारी को स्वच्छ एवं सुरक्षित करेगी। जिससे वे बहुत सी बिमारियों से भी बचेगी। कार्यक्रम में सभी किशोरियों ने सुरक्षित महावारी की शपथ भी ली।
Tags
jhabua
