धार शहर के तकनिकी विशेषज्ञों द्वारा बनायीं गयी मांडू की वेब साईट | Dhar shahar ke takniki visheshagya dwara banai gai mandu ki web site

धार शहर के तकनिकी विशेषज्ञों द्वारा बनायीं गयी मांडू की वेब साईट 

धार शहर के तकनिकी विशेषज्ञों द्वाराबनायीं गयी मांडू की वेब साईट

धार - मांडू उत्सव के सफलआयोजन में एक और आयाम उसकी ख्याति को प्रसारित करने के लिए तकनीक के उपयोग का भी रहा | माण्डू उत्सव एवं माण्डू को विष्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देष्य से म. प्र. शासन के पर्यटन एवं नर्मदा घाटी केबीनेट मंत्री माननीय सुरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं जिलाधीष श्री श्रीकांत बनोठ के प्रोत्साहन से एक वेबसाइट www.mandutourism.co.in का लोकापर्ण माण्डू उत्सव के दौरान किया गया। यह वेबसाइट माण्डु की समस्त ऐतिहासीक जानकारियों से परिपुर्ण है। इसके उपयोग से सुदूर क्षेत्र के देशी एवं विदेशी पर्यटक माण्डू के बारे में इन्टरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस वेब साइट को धार शहर तकनिकी विशेषज्ञ पंकज कुशवाह एवं कमल पांचाल द्वारा विकसीत किया गया , छायाचित्र संकलन संदीप सोलंकी एवं सम्पूर्ण ऐतिहासिक जानकारी डी.आर.डी.ए. प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री प्रवीण शर्मा द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post