संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 29 जनवरी को | Sambhagiy lata mangeshkar sugam sangeet pratiyogita 29 January ko

संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 29 जनवरी को
उज्जैन (रोशन पंकज) - शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 बुधवार 29 जनवरी को दोपहर 11 बजे से त्रिवेणी संग्रहालय जयसिंहपुरा के सभागृह में आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता गीत, गज़ल, भजन और लोकगीत की मौलिक रचना पर आधारित होगी तथा इसमें फिल्मी संगीत पूर्णत: वर्जित होगा। प्रतियोगिता दो आयुवर्ग जुनियर 8 से 15 वर्ष और सीनियर 15 से 25 वर्ष में आयोजित की जायेगी। विजेता प्रतिभागियों को 5 फरवरी 2020 को इन्दौर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आवेदन-पत्र प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे के मध्य शासकीय संगीत महाविद्यालय देवास रोड से प्राप्त किये जा सकेंगे। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 28 जनवरी 2020 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post