आयुष विभाग के सचिव सह आयुक्त ने धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया | Ayush vibhag ke sachiv sah ayukt ne dhanvantri ayurvedic chikitsalay

आयुष विभाग के सचिव सह आयुक्त ने धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

शिशु स्वर्णप्राशन का डॉक्यूमेंटेशन करने के निर्देश दिये
आयुष विभाग के सचिव सह आयुक्त ने धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

उज्जैन (रोशन पंकज) - शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.जेपी चौरसिया ने जानकारी दी कि सोमवार को आयुष विभाग के सचिव सह आयुक्त डॉ.एमके अग्रवाल द्वारा शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें उन्होंने समस्त 14 विभागों में यंत्र/उपकरण की उपलब्धता की समीक्षा के साथ ही चिकित्सालय में रोगी उपचार, रोगी संख्या, शिशु स्वर्णप्राशन आदि का डॉक्यूमेंटेशन करने के निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सालय में रोगियों के लिये अधिक सुविधाएं बढ़ाने के लिये क्रय आदि प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा।
डॉ.अग्रवाल ने महाविद्यालय के वनौषधि उद्यान, मॉडल कॉलेज भवन, केंटीन और फार्मेसी के साथ समस्त 14 विभागों तथा नवीन भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। बीएएमएस तथा एमडी पाठ्यक्रमों की मान्यता निरन्तर रहने की दृष्टि से जो भी आवश्यक मापदण्ड हैं, उन्हें विशेष रूप से पूरा करने के लिये निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सालयीन कर्मचारियों तथा अधिकारियों की समस्याओं के शासन स्तर से निराकरण के लिये भी आश्वासन दिया। डॉ.अग्रवाल ने निरीक्षण उपरान्त प्रधानाचार्य कक्ष में चिकित्सकों और अधिकारियों की बैठक ली तथा उन्हें पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिये कहा।
इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक डॉ.राजेश जोशी, डॉ.हेमन्त मालवीय, डॉ.दीवाकर पटेल, डॉ.अजयकीर्ति जैन, डॉ.वेदप्रकाश व्यास, डॉ.प्रकाश जोशी और अन्य स्टाफ मौजूद था।

Post a Comment

Previous Post Next Post