प्रातः 9 बजे दशहरा मैदान पर होगा ध्वजारोहण | Pratah 9 baje dashera maidan pr hoga dhvaja rohan

प्रातः 9 बजे दशहरा मैदान पर होगा ध्वजारोहण

उज्जैन (रोशन पंकज) - गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह प्रातः 9:00 बजे से दशहरा मैदान पर प्रारंभ होगा। विस्तृत कार्यक्रम अनुसार प्रातः 8:58 पर मुख्य अतिथि   खेल  युवा कल्याण  एवम  उच्च  शिक्षा  मंत्री श्री   जीतू पटवारी   का आगमन होगा। इसके बाद प्रातः  9:00 से 9:05 तक   ध्वजारोहण ,परेड सलामी एवं बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन व मध्य प्रदेश गान होगा। प्रातः 9:05 से 9:10 तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9:10 से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9:30 से 9:40 तक महामहिम राष्ट्रपति जी की  जय के नारे एवं हर्ष  फायर  किया   जाएगा  ।  प्रातः   9 :40 से 10:40 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम  प्रातः  10:40   से 11:05  बजे  तक झांकी प्रदर्शन तथा प्रातः 11:05 से 11:15  बजे  तक पारितोषिक वितरण किया जाएगा  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post