72 हजार 52 किसानों से 584 करोड़ 83 लाख रुपये की | 72 hazar 52 kisano se 584 crore 83 lakh rupye ki

72 हजार 52 किसानों से 584 करोड़ 83 लाख रुपये की

32 लाख 22 हजार 229 क्विंटल धान की हुई खरीदी

72 हजार 52 किसानों से 584 करोड़ 83 लाख रुपये की

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए जिले में 04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। 21 जनवरी 2020 तक 167 केन्द्रों पर 72 हजार 52 किसानों से 584 करोड़ 83 लाख 45 हजार 898 रुपये मूल्य की 32 लाख 22 हजार 229 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों द्वारा सतत खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के निर्देशों एवं नियमों के अनुसार किसानों से धान की खरीदी करें। किसानों से एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी करें। किसानों से खरीदे गये धान का तेजी से परिवहन करायें और किसानों का भुगतान तत्परता से करायें। अब तक किसानों को 126 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये की राशि का भगुतान कर दिया गया है। अब तक 19 लाख 65 हजार क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है।

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 24 जनवरी 2020 तक ही की जायेगी।       इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के एक लाख 16 हजार 88 किसानों का पंजीयन किया गया है। शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post