6 जनवरी से होने वाली राम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में
मेघनगर (जिया उल हक क़ादरी) - साईं महिला मंडल एवं जय माता दी ग्रुप की महिलाओं ने कथा की तैयारियों को लेकर किया मंथन मेघनगर- दशहरा मैदान पर होने वाली श्री राम कथा की तैयारियों को लेकर साईं महिला मंडल एवं जय माता दी ग्रुप की महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें अंतिम तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। गौरतलब है कि मेघनगर में 6 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक श्री रामकथा का आयोजन होना है नगर में पहली बार हो रही रामकथा को सफल बनाने की दृष्टि से महिला मंडल ने सारी व्यवस्थाओ को लेकर मंथन किया एवं सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी। श्रीरामकथा को लेकर नगर के लोगों में काफी उत्साह है विशेषकर महिलाएं इस कथा को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है श्री राम कथा के आयोजक महिला मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्री राम कथा में आने की अपील की है।
Tags
jhabua