सकल जैन श्री संघ ने की 2020 के चातुर्मास की सामूहिक विनंती
खुशी से किये गए अनावश्यक खर्च बनते है गाड़े कर्मो के बंध का कारण - पूज्या पुण्यशिलाजी म.सा.
मेघनगर (जिया उल हक क़ादरी) - संसार में दुख अधिक है और सुख कम है। यह संसार दुख भरा है। व्यक्ति का परिग्रह बढ़ता है तो पाप के दलदल में फंसता जाता है उसे छोड़ना व्यक्ति के लिए कठिन हो जाता है फिर भी इसे छोड़ना पड़ेगा।यह कब छूटेगा इसका चिंतन करना है। उक्त प्रेरक उदगार श्री अणु जैन स्वाध्याय भवन पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूण्य पुंज पूज्या श्री पुण्यशीलाजी म. सा. ने व्यक्त किये। एवं कहा कि वर्तमान में व्यक्ति खुशियो के पलों में अनावश्य खर्च खुश होकर करता है जो गाड़े कर्मबंध का कारण बनता है। इसकी आवश्यकता पर चिंतन मनन करना चाहिए। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्या महकश्रीजी ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर स्लोगन पूरे देश को स्वच्छता के लिये प्रेरित करता है उसी प्रकार हम हमारी आत्मा को भी स्वच्छ करने के लिए एक कदम बढायें। आत्मा में कर्म रूपी कचरा भरा हुआ है उसे स्वच्छ करने के लिए एक एक कदम बढ़ाते रहेंगे तो एक दिन आत्मा में से समस्त कर्म रूपी मैल दूर हो जाएंगे और हमारी आत्मा निर्मल बन जाएगी।
*सकल जैन श्री संघ ने रखी चातुर्मास की विन्नति*
धर्मसभा के दौरान सकल जैन श्री संघ, श्री त्रिस्तुतिक मूर्तिपूजक श्रीसंघ, श्री महावीर जैन फेडरेशन, श्री तेरापंथ समाज, श्री चारथुई श्रीसंघ के समाजजनो ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ के साथ पूज्य पुण्यशीलाजी म. सा. आदि ठाणा के वर्ष 2020 के वर्षावास हेतु आग्रह भरी विनती की। त्रिस्तुतिक मूर्तिपूजक संघ की ओर से रजत कावड़िया ने भी वर्षावास के लिए विनती की। आशा पीचा ने भी गीतिका के माध्यम से वर्षावास की विनती प्रस्तुत की। आतित्थ्य सत्कार का लाभ प्रकाशचंद्र विनीतकुमार भंडारी परिवार ने लिया। प्रभावना का लाभ हंसमुखलाल वागरेचा परिवार तथा दिनेश कुमार शांतिलाल संघवी परिवार ने लिया। भावभरी विन्नति के साथ धर्मसभा का संचालन विनोद बाफना ने किया।
*चातुर्मास की विनती लेकर प्रवर्तक श्री जी के दर्शनार्थ बदनावर पँहुचा नवयुवक मंडल*
2020 में पूण्य पुंज पूज्या श्री पुण्यशीलाजी म.सा. आदि ठाणा के वर्षावास की विनती के साथ अणु नवयुवक मंडल मेघनगर के कई साथी बदनावर में प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के दर्शनार्थ पंहुचे व अपनी विन्नति रखी।
Tags
jhabua