चिकित्सा के क्षेत्र में डाॅ. शीना भूरिया ने हासिल की एम.आर.सी.ओ.जी. की डिग्री
राॅयल काॅलेज की प्रेसिडेंट ने प्रदान की विशेष डिग्री (यू.के. अवार्ड)
ऐतिहासिक उपलब्धि पर चिकित्सा के क्षेत्र में देशभर से डाॅ. भूरिया को बधाईयों का दौर
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - चिकित्सा के क्षेत्र में झाबुआ (म.प्र.) निवासी डाॅ. शीना भूरिया ने ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। उन्हें पूरे विश्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा दी जाने वाली मेंबर आॅफ राॅयल काॅलेज आॅफ आॅब्स्ट्रेट्रिक्स एंड गायनोकाॅलोजी (एम.आर.सी.ओ.जी.) की टफ (हार्ड) परीक्षा पास होने के बाद यह डिग्री प्राप्त हुई है। यह डिग्री उन्हें लंदन में राॅयल काॅलेज कीे प्रेसिडेंट द्वारा प्रदान की गई है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें देश चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की जा रहीं है।
उल्लेखनीय है कि मेंबर आॅफ राॅयल काॅलेज आॅफ आॅब्स्ट्रेट्रिक्स एंड गायनोकाॅलोजी (एम.आर.सी.ओ.जी.) की टफ (हार्ड) परीक्षा स्त्री रोग विशेषज्ञो द्वारा दी जाती है। पूरे विश्व में दी जाने वाली यह हार्ड परीक्षा होने से चुनिंदा विशेषज्ञ चिकित्सक ही यह परीक्षा दे पाते है एवं पास हो पाते है। इसके लिए तीन परीक्षाएं क्लीयर (पास) करना पड़ती है। जिसके बाद यह महत्वूपूर्ण डिग्री (यू.के. अवार्ड) प्राप्त होता है। झाबुआ में वरदान हाॅस्पिटल का सफल संचालन कर रहीं एवं चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त डाॅ. शीना भूरिया ने यह तीनों परीक्षा पास कर अंततः यह विशेष हासिल की है। भारत में दो डाॅक्टरों ने यह डिग्री अर्जित की। जिसमें एक डाॅ. शीना भूरिया भी है। उन्हें लंदन में राॅयल काॅलेज की ओर से आयोजित फंक्षन (समारोह) में यह डिग्री सम्मानपूर्वक प्रदान की गई।
चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि
ज्ञातव्य रहे कि डाॅ. शीना भूरिया पूर्व केंद्रीय, पूर्व सांसद एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया तथा श्रीमती कल्पना भूरिया की बहू और जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि डाॅ. विक्रांत भूरिया की धर्मपत्नि है। डाॅ. शीना भूरिया की इस ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि पर चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की देशभर से उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ परिवारजनों, जिले के समस्त कांग्रेसजनों, वरदान हाॅस्पिटल के स्टाॅफ, सभी सहयोगियों ने बधाई दी है।
Tags
jhabua