विधायक रामकिशोर कावरे ने किया धान खरिदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण | Vidhayak ramkishore kavre ne kiya dhan kahridi kendra ka ochak nirikshan

विधायक रामकिशोर कावरे ने किया धान खरिदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण

विधायक रामकिशोर कावरे ने किया धान खरिदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण

बालाघाट  (देवेन्द्र खरे) - आज परसवाड़ा क्षेत्र के विधायक रामकिशोर कावरे ने क्षेत्र में चालू धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जिसमें वह सर्वप्रथम समनापुर खरीदी केंद्र पहुंचे उन्होंने वहां पाया कि खरीदी केंद्र बारिश के कारण बंद स्थिति में था। विधायक ने संबंधित सोसायटी के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश बंद होने की दशा में तत्काल खरीदी चालू करवाई और किसानो से खरिदी संबधीत  हो रही परेशानीयो को जाना व उसे हल करवाने का त्तकाल उपायोजना बनाई।

विधायक रामकिशोर कावरे ने किया धान खरिदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण

अपने इस दौरा निरिक्षण में वे चरेगाव पहुंचे वहां का भी धान खरीदी का जायजा लिया साथ ही विधायक द्वारा चालू कराए गए नए उप केंद्र घुनाडी का भी उन्होंने आज निरीक्षण किया जिसमें पाया कि यहां पर खरीदी व्यवस्था तो ठीक है पर बारदानों की कमी और बारदाने ना होने के कारण खरीदी ठप पड़ी हुई है तत्काल संबंधित खरीदी प्रभारी को सूचित कर व अधिकारियों से फोन पर वार्तालाप कर टांकाबर्रा व घुनाडी में बारदानों की देर रात तक आपूर्ति की जाने बाबत चर्चा की गई आज घुनाड़ी के साथ साथ गुड्डरु सोयसाटी धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण करने पहुंचे थे इस निरिक्षण दौरे मे मंडल अध्यक्ष राजेश मेश्राम ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर रजक , गंगा डहारे ,छोटेलाल ऐडे ,हेमेन्द्र क्षिरसागर ,गणेश लिल्हारे.,राम साकुरे ,योगेश लिल्हारे, शारदा प्रसाद शर्मा ,देवेन्द्र बिसेन   आदी ग्रामिणो की उपस्तिथि रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post