सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन | Sarkar ki wada khilafi ke khilaf bhajpa ka dharna pradarshan

सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

अवैध गतिविधियों के संचालन हेतु बोरदेही टी आई को सौपा ज्ञापन

सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

आमला (रोहित दुबे) - आज दिनांक 14/12/19 को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव जी के नेतृत्व में खेत धरना प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश की किसान विरोधी कमलनाथ सरकार के विरोध में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, किसानो का 2 लाख तक का करजा माफ करने का जुमला, बाढ़ पीड़ितों को  मुआवजा ना मिलने, प्रदेश के किसानों को  पर्याप्त मात्रा में  यूरिया ना मिलने के खिलाफ ,अतिवृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा ना देने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम को  भवानी सूर्यवंशी  यशवंत यादव  अशोक रघुवंशी महेश मर्सकोले परसराम यादव ने संबोधित किया। धरना कार्यक्रम के पश्चात वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में चल रहे अवैध गतिविधियां जुआ, सट्टा अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए बोरदेही थाना प्रभारी अनिल पुरोहित जी को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री श्री भवानी प्रसाद सूर्यवंशी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री यशवंत यादव जी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह रघुवंशी भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि सूर्यवंशी जी भाजपा नेता महेश मसकोले जी अशोक रघुवंशी जी भाजपा नेता भरत यादव, परसराम यादव, मुन्ना उईके, ललित सूर्यवंशी,  भुवनेश साहू मनीष खंडाग्रे  ग्रह गुलशन धुर्वे, आयुष साहू और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।

सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

Post a Comment

Previous Post Next Post