पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलजी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया याद | Purv pradhan mantri swargiy atal ji ke janmdin pr bhajpa karyalay

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलजी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलजी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया याद

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के ९५ वे जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय पर नेताओ ओर कार्यकर्ताओं द्वारा अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला महामंत्री मकू परवाल, वरिष्ठ नेेता सुदामा पंवार, अशोक ओझा, नारायण कोठारी, कांति शाह, रायसिंह भाई मौजूद थे।  पुष्पांजलि सभा को सम्बोधित कर प्रवक्ता श्री चौहान ने कहा की देशहित में भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भारत की बात को पूरजोर तरीके से रखने की नीति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संगठन का कार्य करते हुए सीखी। इसी नीति को उन्होंने संगठन के माध्यम से पुरे देश में फैलाने का काम किया।  जब भी आवश्यकता हो राजनीति से उपर उठकर राष्ट्र नीति को ही अपनाना चाहिए। किंतु वर्तमान समय में भारत की जो मौजूदा राजनीतिक परिद्वश्य है उसमें कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलो को अटलजी के व्यक्तित्व से सीख लेकर देश के लिए किस तरह से देशहित में काम किया जाता है, वह सीखने की जरूरत है।  जिलाध्यक्ष श्री ठकराला ने कहा कि बाल्यकाल से ही अटलजी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जूड़ गए थे एवं संपूर्ण जीवन अविवाहित रहते हुए राष्ट्र सेवा में उन्होंने अपने आप को पूर्ण रूप से लगा दिया था। अटलजी का व्यक्तित्व इतना बड़ा था कि उनके सामने विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी उनकी बातों को मौन होकर सुनने पर मजबूर हो जाते थे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, सुदामा पंवार, अशोक ओझा ने भी संबोधित कर अटलजी को देश का महान जननेता बताया। संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने किया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post