प्रदेश सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली और ठीकरा फोड़ कार्यक्रम कल | Pradesh sarkar ke khilaf yuva morcha ki yuva akrosh raily

प्रदेश सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली और ठीकरा फोड़ कार्यक्रम कल

प्रदेश सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली और ठीकरा फोड़ कार्यक्रम कल

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओ के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाश पांडे के आव्हान पर युवा मोर्चा द्वारा पुरे मप्र के जिला केन्द्रो पर गुरुवार को युवा आक्रोश रैली निकालकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौपा जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में ठीकरा फोड़कर विरोध भी किया जाएगा। युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने बताया की गुरुवार सुबह 11,30 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे जहा से सभी कलेक्टर कार्यालय पहुचेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला एवं पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह सहित जिले के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मोदी ने बताया की कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने वचनपत्र में कहा था की कांग्रेस की सरकार बनेगी तो युवाओ को 4 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। एक साल पूर्ण हो गया, लेकिन कांग्रेस के वचन का कोई अता पता नही हैं। युवाओ के सम्मान के लिए युवा मोर्चा गुरुवार को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post