पंकज राठौड़ उपभोक्ता कांग्रेस प्रकोष्ठ के ब्लांक अध्यक्ष नियुक्त
गंधवानी (महेश सिसोदिया) - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार कैबिनेट वन मंत्री उमंग सिंघार व कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला एव धार जिला उपभोक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील दोराहा की अनुशंसा से जिला उपभोक्ता कांग्रेस प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष वालिया चौहान ने गंधवानी ब्लॉक उपभोक्ता कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पंकज राठौड़ को नियुक्त किया ।
इनकी नियुक्ति पर इष्ट मित्रों और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
नवनियुक्त ब्लॉक उपभोक्ता कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार उपभोक्ताओं के हित में कार्य करूंगा और गंधवानी जैसे ग्रामीण अंचल में उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने के लिए विशेष रुप से प्रयास किए जाएंगे ताकि क्षेत्र में लोगों को अमानक चीजें नहीं मिले और किसी के साथ ठगी भी ना हो साथ ही वाजिब दर पर ही उपभोक्ताओं को सामान मिले इसके लिए उपभोक्ताओं से लगातार संपर्क करेंगे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल सिंह बरनाला किसान कांग्रेस अध्यक्ष आशिक खान डेविड शर्मा विनोद राठौड़ अंतिम.पवार सोनू गुप्ता देवेंद्र शर्मा इकरार अली अशोक सतपुडा लक्ष्मण बरफा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कीर्ति राणे यशवंत धारवे रविंद्र राठौर प्रभु जयडी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags
dhar-nimad