नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिह ठकराल का पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
आलीराजपुर (रफ़ीक कुरेशी) - भाजपा का हर कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है पार्टी में दिए गए दायित्वों का निर्वहन करना उनके लिए एक मिशन की तरह है जिसे हमारे पूर्ववती जिलाध्यक्षों ने भी बखूबी निभाया है, मुझे दिया गया दायित्व एक व्यवस्था है, हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है, ताकी आने वाले पंचायत एवं मंडी के चुनाव में भाजपा अपना परचम फिर से फहरा सके। यह बात नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, पूर्व जपं अध्यक्ष भदू भाई पचाया भी मौजूद थे।
सब मिलकर संगठन का कार्य करेंगे
नवनियुक्त श्री ठकराला ने कहा कि हम सब कों मिलकर संगठन के दायित्वों को उसी तरह से निभाना है जिस तरह से पूर्ववती जिलाध्यक्षों के समय निभाते आए है। ठकराला ने कहा कि मै सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर एवं नेताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए संगठन में मेरे नाम को सहमति दी। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चौहान ने कहा कि हम सब संगठन के सिपाही है और जिसे भी संगठन जो जिम्मेदारी देता है उसे पूर्ण करने में हम सब भी पूरी तरह से एक दूसरे का सहयोग करते है तभी हमारा संगठन इतना मजबूत एवं विशाल है। चौहान ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते आया है और उन्हें विश्वास है कि जो कार्य पूर्ववती जिलाध्यक्षों द्वारा संगठन हित में किए गए एवं उन्हें जिस प्रकार का सहयोग आम कार्यकर्ताओ का प्राप्त हुआ है उसी प्रकार का सहयोग नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठकराला को भी प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रभारी बन कर आए भोपाल के पूर्व विधायक धु्रव नारायणसिंह द्वारा मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों तथा वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा कर राय शुमारी ली गई। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ध्रुव नारायणसिंह, तत्कालिन भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, माधोसिंह डावर की एक बैठक हुई, जिसमें सांसद गुमानसिंह डामोर से भी चर्चा कर आम सहमति से अध्यक्ष मनोनित करने की बात कहीं गई। जिसके बाद सांसद डामोर ने भी इसे एक संगठन के हित में लिया गया बेहतर फैसला बताते हुए उन्हें इस बात की छूट दी की आप लोग आपस में चर्चा कर नाम तय कर ले। इस तरह जिलाध्यक्ष के लिए ठकराला का नाम की घोषणा भाजपा संगठन द्वारा गुरूवार रात्रि को की गई।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला का शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, सुदामा पवार, भगवानसिंह चौहान, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, अनीता भवर, लता मंडलोई, गिलदारसिंह रावत, दीपक मोदी, रायसिंह भाई , गिरीराज मोदी, सिद्धार्थ जैन, डॉ. शकील शेख, जितेन्द्र चौहान, सुबेसिंह, समद मूगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Tags
jhabua