खेत धरना आंदोलन के तहत भाजपा ने समस्त मंडलो में खेत पर दिया धरना
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रदेश के किसानो की समस्याओ को लेकर जिला भाजपा ने शनिवार को किसानों के हित में जिले के समस्त मंडलो में खेत धरना आंदोलन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित खेत धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चोहान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो के वादे को लेकर विफल रही है। किसान अपने आप को ठगा हुआ सा महसुस कर रहा है। अच्छी बारिश के बाद भी किसानों को रात रातभर जागकर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है। ना उन्हें बिजली मिल रही है और ना ही खाद मिल रहा हे। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश सरकार को यूरिया का कोटा करीब 75 हजार मेट्रीक टन बढ़ा दिया है। बावजुद इसके किसानो को यूरिया खाद नही मिल पा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि प्रदेश में किसानों की उपेक्षा कांग्रेस सरकार के बनते ही प्रारंभ हो गई थी और आज किसान दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है। प्रदेश सरकार द्वारा बिचोलियों एवं काला बाजारी करने वालों को सरंक्षण देने का काम भी किया जा रहा हे, इसीलिए जिले में ब्लेक में खाद एवं यूरिया का विक्रय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सैंकड़ो डीपी जली हुई स्थिति में है एवं खेतों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है फिर भी जिले के दोनो विधायक मौन साधे हुए है। ठकराला ने बताया कि जिले के जोबट, आजादनगर, उदयगढ़, बरझर, खटटाली, सोंडवा, सोरवा, छकतला, आलीराजपुर नगर, आलीराजपुर ग्रामीण, कटठीवाड़ा और आंबुआ मंडल मे भी खेत धरना आंदोलन किया गया। धरने को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, गोर्वधन गुप्ता, हितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मोदी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा पवार, गिरिराज मोदी, दीपक परिहार आदि उपस्थित थे। संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने किया।
Tags
jhabua