झारखंड में कांग्रेस की जीत पर गंधवानी में कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न | Jharkhand main congress ki jeet pr gandhwani main karyakartao ne manaya jashn

झारखंड में कांग्रेस की जीत पर गंधवानी में कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

झारखंड में कांग्रेस की जीत पर गंधवानी में कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

गंधवानी (महेश सिसोदिया) - झारखंड विधानसभा में कांग्रेस गठबंधन की जीत होने पर गधवानी के  बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया ।

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के सह प्रभारी और मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट वन मंत्री तथा गंधवानी विधायक उमंग जी सिंघार के कुशल नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस मजबूत हुई है और विधानसभा में कांग्रेस गठबंधन का परचम लहराया है साथ ही कार्यकर्ताओं को दुगुनी ख़ुशी इसलिए भी हुई कि कांग्रेस हाईकमान ने उमंग सिंघार जी को झारखंड जैसे राज्य में जिम्मेदारी सौंपी थी श्री सिंघार में अपने नेतृत्व और संगठन क्षमता से कांग्रेस का परचम झारखंड विधानसभा में लहराया है श्री सिंघार के नेतृत्व में झारखंड विजय की खुशी में गंधवानी के उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर ढोल ताशे बजाकर मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल सिंह बरनाला किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशिक खान आईटी सेल के अध्यक्ष विनोद राठौड़ हरी आर्य सोनू गुप्ता टीकम वर्मा अशोक सतपुडा लक्ष्मण बर्फा रणछोड़ जी राठौड़ सद्दू जैन रितेश चौहान महेश पंडित संजय पाटीदार अविनास चौहान राम सिंह सरपंच प्यार सिंह सरपंच ठाकुर सरपंच गणपत कोसदना दयाराम जमरा शिवम तिवारी लखन काग सूरज पवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post