गांगुलपारा में मछुआरों को दिया गया प्रशिक्षण | Gangulpara main machhuaro ko diya gya prashikshan

गांगुलपारा में मछुआरों को दिया गया प्रशिक्षण

विधायक श्री कावरे ने मछुआरों को वितरित किये प्रमाण पत्र

गांगुलपारा में मछुआरों को दिया गया प्रशिक्षण

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - आज दिनांक 30 दिसम्बर 2019 को विकासखण्ड बालाघाट के गांगुलपारा जलाशय को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन का कार्य कर रहे है, मछुआ समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति विधायक श्री रामकिशोर कावरे ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्री रमेश राऊत, पूर्व सरपंच श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, समिति के अध्यक्ष श्री बाबूलाल एवं समिति के समस्त सदस्यगण सम्मानीय सदस्यगण एवं उप संचालक मत्स्योद्योग, बालाघाट श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे, विकासखण्ड अधिकारी पूजा रोडगे, सहायक मत्स्य अधिकारी, एवं समस्त कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गांगुलपारा में मछुआरों को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में मछुआरों को विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। गांगुलपारा जलाशय में केज के माध्यम फंगेशियस मत्स्य पालन की जानकारी प्रदाय की गई। विधायक श्री रामकिशोर ने समिति द्वारा किये जा रहे मत्स्य पालन के क्षेत्र में समस्त कार्यो की समीक्षा की एवं मछुओं के जीविकापार्जन सुदृढ़ बनाने की अवश्यकता बताई। विधायक श्री कावरे ने शासन द्वारा पर्यटको हेतु संचालित कैटिंन की सराहना की गई। संचालित नया सबेरा योजना में समस्त मछुआ कृषको को पंजीयन हेतु प्रेरित किया गया। जिले में बढते फंगेशियस मत्स्य पालन को लेकर वृह्द फीड मिल की स्थापना/मत्स्य विक्रय हेतु मत्स्य बाजार की स्थापना करने हेतु प्रयास करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर विधायक श्री कावरे द्वारा समिति के वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया है एवं प्रशिक्षणार्थियों को किटबैग एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post