देश को आजादी दिलवाने मे कांग्रेस पार्टी की अहम भुमिका - श्री पटेल | Desh ko azaadi dilwane main congress party ki aham bhumika

देश को आजादी दिलवाने मे कांग्रेस पार्टी की अहम भुमिका - श्री पटेल

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबुत करने का लिया संकल्प

जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का किया सम्मान

देश को आजादी दिलवाने मे कांग्रेस पार्टी की अहम भुमिका - श्री पटेल

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस द्धारा कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के लिए अपना निस्र्वाथ सेवाए देने वाले जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का शाल-श्रीफल भेटकर हार-फुल मालाओ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी मजबुत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल सहित जिलेभर के कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता मोजुद थे। 

देश को आजादी दिलवाने मे कांग्रेस पार्टी की अहम भुमिका - श्री पटेल

नेताओं के त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, सुभाषचंद बोस, गोपाल कृष्ण गोखले, बालगंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, भारती, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सीमांत गांधी, जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओ के संरक्षण में कांग्रेस ने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। नेताओं ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया। श्री पटेल ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन को आडे हाथो लेते हुए कहा कि जिले मे विकास कार्यो मे अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है। उनकी उदासिनता के चलते मप्र सरकार एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशानुरुप की जनहितेषी योजनाओ को पानी भेरने मे लगे हुए है। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओ एवं आमजनता द्धारा उनको बार-बार शिकायत दर्ज कराती हे कि हमारे कोई काम नही हो रहे है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इसको बर्दाश्त नही करेगी। श्री पटेल ने कहा कि इसकी शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री एवं दोनो विधायको को भी अवगत करा चुके हे। जिला कांग्रेस द्धारा इस मामले को लेकर शिघ्र ही मुख्यमंत्री सहित प्रादेशिक नेताओ को अवगत कराया जाएगा। 

देश को आजादी दिलवाने मे कांग्रेस पार्टी की अहम भुमिका - श्री पटेल

केद्र सरकार देश को तोडने का काम कर रही है

जोबट विधायक सुश्री भुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी एवं सभी वर्गों का योगदान रहा है। यह लोकतांत्रिक ओर सवैधानिक देश है सभी वर्गों को रहने का अधिकार है। सुश्री भुरिया ने केंद्र की मोदी सरकार को आडे हाथो लेते हुए कहा कि जिन लोगो ने कभी देश के लिए कुछ किया ही नही वह अब ऊगली कटाकर शहीदों में नाम लिखवा रहे है। केद्र सरकार देश को तोडने का काम कर रही हे, लेकिन कांगे्रस पार्टी सडको पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश मे महत्वपुर्ण योगदान रहा है। जवाहरलाल नेहरु से लेकर गांधी परिवार ने देश के लिए कई कुर्बानिया दी है। जिसको देश की जनता अच्छी तरह  से जानती है। श्री पटेल ने कहा कि जो कभी देश से कांग्रेस मुक्त की बात करते थे वह अब खुद देश के कोने-कोने से मुक्त होते जा रहे है। देश की जनता भाजपा की विघटनकारी नितियो को अच्छी तरह से समझ चुकी है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, आगे-आगे देखते जाओ भाजपा मुक्त देश बनने जा रहा है। मप्र की सरकार आदिवासी बाहुल्य जिलो मे विकास के कार्य प्रमुखता से करवा रही हे। कार्यक्रम को पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र जेन, सानी मकरानी, सोभना उंकार, कमरु अजनार सहित अनेक नेताओ ने संबोधित कर भारत देश को आजादी दिलाने मे दिए गए महत्वपुर्ण योगदान एवं कांगे्रस के इतिहास के बारे मे अवगत कराया। 

इनका किया गया सम्मान

कार्यक्रम के पुर्व नेताओ द्धारा स्व. कांग्रेसी नेताओ के चित्र पर माल्र्यापण कर पुजा-अर्चना की गई। पश्चात जिलाध्यक्ष पटेल, विधायकद्धय भुरिया एवं श्री पटेल द्धारा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का शाल-श्रीफल भेटकर हार-फुल मालाओ से सम्मान किया गया। जिसमे कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र जेन, शहर काजी अफजल मिया, पर्वतसिंह राठौर, संतोषीलाल जेन, गोहाडिया भाई, देवलिया काका, यूसुफ भाई बोहरा, अब्दुल शकूर टेलर, भीमसिंह राठौड़, खुर्शीद दिवान, समरथ राठोड, रामचन्द थेपड़िया, दामोदर मिश्रीलाल, रामकिशन थेपड़िया, डॉ. एएम शेख, केजार भाई, शांतिलाल पटेल, डूंगरसिंह तड़वी, मोहम्मद ठेकेदार सहित अन्य का शाल-श्रीफल भेंटकर ओर हार-मालाओं से सम्मान किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, युवा नेता शंकर बामनिया, कांग्रेसी नेता यतिंद्र सेठ भाटी, राजेंद्र टवली, गवरसिह सरपंच, मोहन भाई सरपंच, भुरु भाई अजनार, मदन डावर, बिहारीलाल डावर, लईक भाई, रमेश मेहता, धनराज कोठारी, अजहर चंदेरी, मंसुर मंर्चेंट, राजु चोहान, सर्वेश सिसोदिया, चितल पंवार, ईरफान मंसुरी, अंकित माहेश्वरी, सोनु वर्मा, चतरसिंह मण्डलोई, राजेश चोधरी, मोनु बाबा, जीतु अजनार, गजेंद्र सोलंकी, जीतु देवडा, अनुप सोमानी, संदिप माहेश्वरी, प्रेमसिंह भाई सहित बडी संख्या मे कांगे्रसी नेता, कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने किया एवं आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा ने माना। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post