भोपाल में परिवहन बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने भृष्ट निकम्मे आरटीओ को हटाने की मांग की
आलीराजपुर (रफ़ीक कुरेशी) - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल सभाग्रह में बुधवार को प्रदेश के कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों , व्यापारियों ओर वाहन मालिकों सहित आम जनता को परिवहन विभाग सम्बन्धी आ रही परेशानी, मांग और सुझाव के सम्बंध में मंत्री और पदाधिकारियों ने समीक्षा की। इस बैठक में एवं अन्य सौजन्य मुलाकात में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ,परिवहनमंत्री गोविंद राजपूत को आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने जिले के भृष्ट ओर निकम्मे आरटीओ की द्वारा की जा रही मनमानी का ज्ञापन सौंपकर आरटीओ निर्मल कुमरावत को जिले से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। पटेल ने अपने शिकायती ज्ञापन में उन्हें बताया कि जब से आरटीओ कुमरावत अलीराजपुर में पदस्थ हुए हैं,तब से लेकर परिवहन विभाग में जमकर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। आरटीओ द्वारा हर छोटे बड़े काम के भारी भरकम रेट तय कर गरीब जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। आरटीओ द्वारा लंबे समय से अपने कार्यालय में फर्जी तरीके चौकीदार, भृत्य, स्वीपर की नियुक्ति के नाम से हड़पे गए वेतन और वाहन किराए के नाम फर्जी बिल लगाकर लाखो रुपयों के किये गए भ्र्ष्टाचार की जानकारी दी गई। आरटीओ द्वारा कोई भी काम समय पर नहीं किया जाता है।लोग सुबह से शाम तक रोज उनकी राह तकते रहते है ओर परेशान होकर घर लौट जाते हैं। आरटीओ की इस कार्य प्रणाली से आम जनता,ट्रांसपोर्टर, व्यापारी,यातायात सलाहकार मंडल, वाहन संचालक,सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और कार्यालयीन कर्मचारियों में भारी आक्रोश और परेशानी है। इस संबंध में यातायात सलाहकार यूनियन समित, विधायक मुकेश पटेल, पेपर न्यूज़ तथा स्वयं उनके द्वारा पूर्व में कलेक्टर को शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच में आरटीओ की शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा आरटीओ का प्रभाव आगामी आदेश तक जिले के डिप्टी कलेक्टर अशफाक अली को सोपे जाने संबंधी आदेश प्रसारित किए गए थे। किंतु उसके बाद भी आरटीओ ने अपनी मनमानी करते हुए उन्हें प्रभार अभी तक ही सौंपा है।उनके यहां बने रहने से जिले की परिवहन व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चली है। महेश पटेल ने मंत्रियों और कांग्रेसी नेताओं से पुरजोर मांगते हुए कहा कि आरटीओ का तबादला यदि शीघ्र नही किया गया तो कांग्रेश जिले में आंदोलन करेगी। बैठक में वित्त मंत्री तरुण भानोट,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल,मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्य्क्ष नरेंद्र पेंर्द्रा,मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा आदि सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेसी नेता राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।
Tags
jhabua