भाजपा के खेत धरना प्रदर्शन जमकर बरसे नेता
दमुआ (रफीक आलम) - जयकिसान कर्ज माफी योजना में किसानों के दो लाख रुपए तक की कर्ज माफी 10दिनो में करने वचन देने वाले 1 साल में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए, किसानों को यूरिया खाद दुगना रेट में मिल रही है, खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन मौन क्यों है, किसानों को समय पर सिंचाई के लिए थ्री फेस बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है, अतिवर्षा से प्रभावित किसानों को मुआवजा की राशि नहीं मिली है। किसानों की परेशानी कोई देखने वाला नहीं है। किसानों की लड़ाई भाजपा का पूरा संगठन मिल कर लड़ेगा,उध्दबोधन देने वालों में बन्नू मिश्रा, पूर्व विधायक हरिशंकर उईके, विधानसभा प्रत्याशी आशीष ठाकुर, मंडी उपाध्यक्ष योगेश साहू, पूर्व पार्षद मोहन पाल, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, मुरली साहू, राजेंद्र यादव, यशवंत पवार, मंच संचालन टिल्लू खूगंर ने किया, महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता खेत धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे।
Tags
chhindwada