अक्षय जैन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने | Akshay jain mahasangh ke rashtriya upadhyaksh bane

अक्षय जैन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

अक्षय जैन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

बामनिया (प्रितेश जैन) - इंदौर भारतबवर्ष में जैन समाज पत्रकारों को संगठित करने के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार खारीवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारणी के विस्तार करते हुए श्री नाकोडा जैन कांफ्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री अक्षय जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया।

भारत वर्ष में सँगठित होकर जैन पत्रकारों के फोरम के जरिये,सभी पन्थो को एकता के सूत्र में पिरोने , समाजिक जागृति , ओर समाज के हर तबके की आवाज मुखर कर समाजिक ताना बाना मजबूत करने के पवित्र लक्ष्य के साथ अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ कार्य सम्पादित कर रहा है।  पूरे भारत मे नाकोडा भैरव चालीसा ओर समाजिक कुरीतियों के खिलाफ सजगता से कार्य करने का अभियान चला रहे  श्री अक्षय जैन  को अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने  श्री जैन को विशेष जिम्मेदारी सौप  महाराष्ट्र गुजरात कर्नाटक पंजाब तमिलनाडु  आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर राज्य क्षेत्र में संघ की गतिविधयों को बढाने का दायित्व भी सौपा  है।

उल्लेखनीय है कि जैन समाज के विभिन्न फोरम से जुड़े होकर श्रीअक्षय जैन ने  विगत कई वर्षों  जैन समाज के अनेक उत्पीड़न परिवारों की मदद के कार्य मे भागीदारी करते रहे है। जैन समाज के राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत बन्धुओ से सीधे संवाद बनकर चुनावी समर में सामाजिक एकता कार्य करते है ।   श्री अक्षय जैन के मनोयन से आने वाले दिनों में एकता के इस अभियान को और अधिक सफलता मिलेगी।आपके मनोनयन पर अखिल भारतीय जैन एकता परिषद के सिद्धार्थ कोठारी रतलाम ,श्री अनिल जी सिंघवी जोधपुर, श्री नाकोडा जैन तीर्थ के चेयरमैन श्री रमेश जी मुथा , श्री खतरगच्छ जैन समाज मुम्बई के श्री अमृत जी कटारिया, हँसमुख जैन गुजरात से उत्तम विद्रोही, कर्नाटक पत्रकार संघ से अशोक नागौरी, बंगलौर से वंशराज बोहरा , सुशील जैन बाफना रोहित नाहटा , दिलखुश बाफना, मुकेश रांका , श्रीमती मधु देवेन्द्र जैन, पूना से गम्भीर जैन, अहमदाबाद से भरत ओसवाल, मुम्बई से कमलेश जैन,  पंजाब से गौरव जैन , मानव जैन कौशल जैन, मृदुला जैन, विपिन जैन, अनिल जैन वाब, आंध्र प्रदेश से महावीर बाफना , चेन्नई से पोपट लाल जैन , राहुल भण्डारी , जम्मू कश्मीर से शगुन जैन , दीपक जैन ज्योति जैन, सारांश जैन,बामनिया से स्थानक श्री संघ के अध्यक्ष श्री विमलजी मूथा एवं विकास जी चोपड़ा   ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीप्रवीण कुमार खारीवाल,  का आभार व्यक्त करते संघ के पवित्र लक्ष्य के साथ जुड़ने का विश्वास दिलाया।ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अक्षय जैन जी को बधाई प्रेषित की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post