367 किसानों से 12 हजार 421 क्विंटल धान की हुई खरीदी | 367 kisano se 12 hazar 421 quintal dhaan ki hui kharidi

367 किसानों से 12 हजार 421 क्विंटल धान की हुई खरीदी

367 किसानों से 12 हजार 421 क्विंटल धान की हुई खरीदी

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए जिले में 04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है। 06 दिसम्बर तक 87 केन्द्रों पर 367 किसानों से 02 करोड़ 25 लाख 44 हजार 115 रु    पये मूल्य की 12 हजार 421 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों द्वारा सतत खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है। किसानों से कहा गया है कि उन्हें जिस दिन की खरीदी का एसएमएस प्राप्त होगा उसी दिन अपनी धान लेकर आना है। सभी खरीदी केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदंडों के अनसुार ही धान की खरीदी की जायेगी। सभी केन्द्रों में सर्वेयर तैनात रहेगा और अपने मोबाईल में एप में किसान द्वारा लाये गये के धान के एफएक्यू मापदंड को दर्ज करेगा। मोबाईल एप में एफएक्यू मापदंड दर्ज होने के बाद ही किसान की तैल पर्ची कम्प्यूटर में जनरेट होगी। धान की तौल होने के बाद तौलप्रमाण पत्रक दिया जायेगा जिसमें किसान एवं कम्प्यूटर आपरेटर के हस्ताक्षर रहेंगें। एफएक्यू मापदंड के अनुसार धान में नमी 17 प्रतिशत से अधिक, बदरा 3 प्रतिशत से अधिक, टूटा हुआ, अंकुरित, रंगहीन, घुन लगा दाना 4 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के एक लाख 16 हजार 88 किसानों का पंजीयन किया गया है। शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post