16 दिसंबर को राष्ट्रीय पर्व की तर्ज पर मना विजय दिवस
अंजड़ (शकील मंसूरी) - वर्ष 1971 में पाकिस्तान से युद्ध में भारतीय सैनिकों की विजय हुई थी इसी उपलक्ष में 16 दिसंबर को विजय दिवस को इस बार राष्ट्रीय पर्व की तर्ज पर मनाया गया नगर परिषद में सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन हुआ 11:10 पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रणछोड़ जी राती द्वारा अतिथियों द्वारा भारत माता महात्मा गांधी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया साथ ही सेना के वीर जवानों और वर्ष 1971 के युद्ध को लेकर जानकारी दी गई मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव भाई धनगर ने बताया कि विजय दिवस 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है इस युद्ध के अंत - 93000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमपण कर दीया था 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी जिसके बाद पूर्व पाकिस्तान आजाद हो गया जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ कार्यक्रम था संचालन नगर पालिका के कर्मचारी संजय पाटीदार ने किया इस उपलक्ष पर नगर परिषद में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर भाटी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद अवलिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम दादा केपी सिंह ठाकुर वार्ड 3 के पार्षद संजय परमार कार्तिकेय चौहान नगरपालिका के मुख्य अधिकारी अमरदास सेनानी तथा शहर के सभी गणमान्य नागरिक और परिषद के सभी पार्षद इस अवसर पर उपस्थित।
Tags
badwani