कांग्रेस पार्टी का 135 वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया | Congress party ka 135 va sthapna divas sankalp divas ke roop main manaya

कांग्रेस पार्टी का 135 वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भी याद किया गया

कांग्रेस पार्टी का 135 वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - भारत देश के करोड़ों लोगों के अथक परिश्रम तपस्या और बलिदान की संयुक्त नीव पर खड़ी वह देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली एवं राष्ट्र निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली कांग्रेस पार्टी के 135 स्थापना दिवस अवसर पर आज स्थानीय फव्वारा चौक गांधी प्रतिमा स्थल पर सैकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

इस गरिमामय अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, व ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ जनों आचार्य नामदेव वसना डामोर माना गुंडिया पांगला मडिया कल जी गुंडिया वालचंद गुंडिया टोलिया मकवाना विजया बारिया खुमान निनामा अमरिया डामोर का सम्मान भी किया गया व देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया गया
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रूप सिंह डामोर हेमचंद्र डामोर मानसिंह मे डा जिला काग्रेस उपाध्यक्ष विजय पांडे महामंत्री यशवंत पवार जनपद अध्यक्ष शंकर सिंह भूरिया केके त्रिवेदी हाजी अलीमुद्दीन सैयद संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल अविनाश डोडिया र गोपाल शर्मा जीतेंद्र अग्निहोत्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा गुंडिया जितेंद्र शाह मनोज शर्मा दीपू डोडिया र कपिल पडियार खीमा गुंडिया गोपाल पडियार सैयद अली अप्पू कुरैशी आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post