विरेन्द्र खोंगल 10वीं बार सर्व सम्मति से निर्विरोध बने मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष | Virendra khogal 10 vi baar sarv sahmati se nirvirodh bane mp

विरेन्द्र खोंगल 10वीं बार सर्व सम्मति से निर्विरोध बने मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष

मप्र शासन द्वारा गठित कर्मचारी आयोग में बनाए गए सदस्य

विरेन्द्र खोंगल 10वीं बार सर्व सम्मति से निर्विरोध बने मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें 10वीं बार सर्व सम्मति से एवं र्निविरोध रूप से संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष विरेन्द्र खोंगल को बनाया गया। इसके साथ ही पिछले दिनों में मप्र सरकार द्वारा गठित कर्मचारी आयोग में भी उन्हंे सदस्य बनाया गया है। विरेन्द्र खोंगल की इस दौहरी उपलब्धि पर कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी ने भोपाल पहुंचकर कार्यालय पर उनका आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। 

जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी ने बताया कि विरेन्द्र खोंगल द्वारा मप्र में कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया गया है। उनके मार्गदर्षन एवं नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेष में कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी-सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए पूर्व भाजपा सरकार में भी अनेकों बार रैली, धरना प्रदर्षन, ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को बुलंद किया। श्री सोलंकी ने आगे बताया कि वर्तमान में मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनकी सरकार ने कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण एवं हितकारी निर्णय लिए है। जिसके लिए कर्मचारी कांग्रेस के प्रांत अध्यक्ष श्री खोंगल के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य वर्तमान सराकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है। साथ ही आगामी समय में भी कर्मचारियों की समस्याओ और मांगों को संगठन के प्रांताध्यय के मार्गदर्षन में इसी तरह निरंतर बुलंद किया जाता रहेगा।

भावभरा स्वागत किया 

इसी क्रम में मप्र कर्मचारी कांग्रेस का प्रांताध्यक्ष 10वीं विरेन्द्र खोंगल के बनने पर मप्र कर्मचारी कांग्रेस के झाबुआ जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी एवं आलीराजपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह डावर द्वारा 15 दिसंबर, रविवार को भोपाल पहुंचकर उनके विन्ध्याचल भवन स्थित कार्यालय पर श्री खोंगल का पुष्पामालाओं से भावभरा स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। बाद शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दोनो ने कहा कि श्री खोंगल के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर से अग्रसर होगा। इसके अतिरिक्त श्री खोंगल को हाल ही में मप्र शासन की ओर से गठित कर्मचारी आयोग में भी स्थान दिया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष एवं 3 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जिसमें सदस्य के रूप में श्री खोंगल को भी स्थान दिया गया है। उनकी इस उपब्धि पर भी उन्हंे बधाई दी गई। अब वे कर्मचारी आयोग के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याएं शासन स्तर तक सीधे रख सकेंगे। 

जिला इकाई ने दी बधाई 

मप्र कर्मचारी कांग्रेस झाबुआ के जिला सचिव प्रेमसिंह डेनियल, जिला उपाध्यक्ष जीवनबाला जैन, भरत व्यास एवं अन्नू भाबोर, महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती शांति वसुनिया, जिला संयुक्तत मनोज बारिया, जितेन्दसिंह शक्तावत एवं लीना चैहान, जिला प्रवक्ता जफर उल्ला खान, मीडिया प्रभारी गौरव सोलंकी, कार्यालय सचिव विजय तोमर, तहसील अध्यक्ष प्रदीप भालेराव, फिरोज खान, गोपालसिंह कुशवाह, मनोज शर्मा, कमलेश बारिया आदि ने भी प्रांताध्यक्ष श्री खोंगल को इस दौहरी उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही कर्मचारी आयोग में उनका चयन करने पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार माना हे।

Post a Comment

Previous Post Next Post