मध्य प्रदेश सरकार के 1 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर नव वर्ष की शुभ बेला पर कांग्रेस का विशाल वृहद सम्मेलन | MP sarkar ke 1 varsh ke safaltam karyakal purn

मध्य प्रदेश सरकार के 1 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर नव वर्ष की शुभ बेला पर कांग्रेस का विशाल वृहद सम्मेलन 

मध्य प्रदेश सरकार के 1 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर नव वर्ष की शुभ बेला पर कांग्रेस का विशाल वृहद सम्मेलन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर एवं नव वर्ष के आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद द्वारा दिनांक 2 जनवरी 2020 को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय उदय गार्डन पेटलावद में कांग्रेस का विशाल बृहद सम्मेलन आयोजित किया गया है।

कांग्रेश द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन में मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष व्याख्यान एवं आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रखर वक्ता श्री मृणाल पंत जी द्वारा दी जाएगी।

इस गरिमा म य अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक श्री कांतिलाल जी भूरिया जोबट विधायिका सुश्री कलावती भूरिया जी पेटलावद विधायक श्री वाल सिंह मेडा जी थांदला विधायक श्री वीर सिंह भूरिया जी अलीराजपुर विधायक श्री मुकेश पटेल जी जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता जी अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल जी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। इस विशाल कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजन, मित्रगण, पूर्व विधायक गण जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी गण निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्वाचित जनपद अध्यक्ष, प्रतिनिधि गण, पार्षद गण सरपंच गण, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पदाधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष ,पदाधिकारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पदाधिकारी गण, सेवादल अध्यक्ष गण पदाधिकारी गण, अनुसूचित जाति जनजाति अध्यक्ष गण पदाधिकारीगण,अल्पसंख्यक कांग्रेसी विभाग अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, आईटी सेल के पदाधिकारी गण व समस्त मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में प्रार्थनीय है।इस अवसर पर भोजन प्रसादी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो सम्मेलन के पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण होगा ।निवेदक निर्मल मेहता अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ ठाकुर नरेंद्र पाल सिंह सलूनीया अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद जिला झाबुआ  उक्त जानकारी इंदौर संभाग के प्रवक्ता साबिर फिटवेल द्वारा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post