जिला कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 06 दिसम्बर को | Jila congress ka dipawali milan samaroh

जिला कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 06 दिसम्बर को

प्रभारी मंत्री सहित कांग्रेसी प्रर्यवेक्षक, विधायकद्वय करेंगे शिरकत

जिला कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 06 दिसम्बर को

आलीराजपुर (रफ़ीक कुरेशी) - जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह ओर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 06 दिसम्बर को स्थानिय पटेल फार्म हाउस पर रखा गया है। समारोह में अभा राष्ट्रीय कांग्रेस द्धारा नियुक्त संभागीय पर्यवेक्षक राजेश गर्ग, जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया, प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल, पीसीसी सदस्य हमीद काजी, विधायकद्वय सुश्री कलावती भुरिया, मुकेश पटेल सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता ओर पंच-सरपंच शिरकत करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओेमप्रकाश राठोर ने बताया कि 06 दिसम्बर  शुक्रवार 11:30 बजे  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह ओर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पटेल फार्म हाउस पर किया जा रहा है। जिसमे पर्यवेक्षक , प्रभारी मंत्री ओर कांग्रेसी नेताओ द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली मे अभा कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली में जिले से सेकड़ो कार्यकर्ताओं की दिल्ली जाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। वही जिले में कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान ओर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की जाएंगी।नेताओ ने जिले के समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल के पदाधिकारीयो ओर कांग्रेसी कार्यकताओं को विशेष रुप से उपस्थित रहने की अपील की है। समारोह ओर सम्मेलन के पश्चात सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी। 

Post a Comment

0 Comments